Pakistan-Saudi-Turkey Defence Deal: पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब ने मक्का में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के बाद तीनों देशों के बीच सामूहिक सुरक्षा और सैन्य सहयोग को नई दिशा मिलने की बात कही जा रही है। समझौते में किसी एक देश पर होने वाले हमले को तीनों देशों पर हमला मानने का प्रावधान बताया गया है।
मक्का के अल सफा पैलेस में हुआ रक्षा समझौता
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन ये सभी मक्का के अल सफा पैलेस में उपस्थित। इन सभी की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य तीनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना है। इस समझौते को Strategic Mutual Defence Agreement यानी रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते के तौर पर देखा जा रहा है।
NATO की सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था
इस समझौते की तुलना NATO की सामूहिक रक्षा व्यवस्था से भी की जा रही है। तीनों देशों ने संयुक्त बयान में समझौते को साझा रणनीतिक हितों और रक्षा सहयोग पर आधारित बताया है। भविष्य में अन्य इस्लामी देशों के इस व्यवस्था से जुड़ने की संभावना की चर्चा भी सामने आई है।
भारत की क्यों बढ़ सकती है चिंता?
इस समझौते पर भारत की नजर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सऊदी अरब भारत का एक प्रमुख आर्थिक और रणनीतिक साझेदार है। भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापारिक संबंध लगातार महत्वपूर्ण चल रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं। ऐसे में सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा सहयोग बढ़ने से भारत के लिए नई रणनीतिक चुनौतियां पैदा होने की संभावना बढ़ सकती है।
पश्चिम एशिया में बदल सकता है रणनीतिक समीकरण
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच रक्षा सहयोग ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। समझौते के बाद तीनों देशों के बीच सैन्य समन्वय, रणनीतिक संवाद और सुरक्षा सहयोग बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इस समझौते का वास्तविक प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि आने वाले समय में तीनों देश इसके प्रावधानों को किस तरह लागू करते हैं और रक्षा सहयोग को किस स्तर तक आगे बढ़ाते हैं।
👉 हमारे WhatsApp Channel को अभी Follow करें और बरेली की हर छोटी-बड़ी खबर न्यूज़, अपडेट और ज़रूरी जानकारियाँ अब सीधे आपके WhatsApp पर। https://whatsapp.com/channel/0029Vb8rj7QAjPXDy5jTkm3L

