बरेली: बरेली के फतेहगंज पश्चिमी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में ट्रांसफार्मर और बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मर का तेल, तांबा, बिजली के तार, केबल काटने के उपकरण, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। इतना ही नहीं, पुलिस को आरोपियों के पास से 315 बोर और 12 बोर के कारतूस भी मिले हैं।मामला फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला नौगमा स्थित श्मशान घाट के पास का है।
28 जुलाई को यहां लगे 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल और तांबा चोरी कर लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने विद्युत अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
लगातार सुराग जुटाने के बाद पुलिस ने 11 अगस्त को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलशाद, अकबर, कौसर, गुलाम रसूल उर्फ छोटे और नूर मोहम्मद उर्फ नन्हे के रूप में हुई है।

