Bareilly News: बरेली में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल; टेंपो सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 12 at 16.34.23

आंवला : बरेली के आंवला से मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने कांवड़ यात्रा की खुशियों को मातम में बदल दिया। आंवला-रामनगर मार्ग पर रसूलपुर मोड़ के पास कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांवड़ियों से भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई और देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुल 23 कांवड़िए घायल हुए हैं, जबकि टेंपो में सवार एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, बरेली के रामनगर क्षेत्र के किटोना गांव से 3 अगस्त को कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार जल भरने के लिए गया था।

जल लेकर ये कांवड़िए गुलड़िया गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव किटोना लौट रहे थे। लेकिन रसूलपुर मोड़ के पास उनकी ट्रॉली एक टेंपो से टकरा गई। हादसे में ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे 23 लोग घायल हो गए।घायलों में बड़ी संख्या में बच्चे और किशोर भी शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *