Bareilly: चित्रगुप्त चौक पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, अमर शहीदों को किया नमन

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 15 at 23.30.48 (2)

बरेली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली शहर के चित्रगुप्त चौक स्थित कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के निकट कलम-दवात प्रांगण में ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण वरिष्ठ भाजपा नेता, अनिल कुमार सक्सेना द्वारा किया गया सीए राजेन विद्यार्थी, शिव कुमार बरतरिया, संजीव सक्सेना, आशीष जौहरी भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम आयोजक हिंदू सेना के अध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा ट्रस्ट के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंशू दीपक सक्सेना आरव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से किए जाते हैं। उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है जो भारत के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वर्षों की तपस्या के बाद प्राप्त हुआ है।

ये एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है जिसमें एक तरफ हृदय में आजादी का जश्न है तो एक तरफ शहीदों के बलिदान का दर्द भी है। इस अवसर उन्होंने पर अमर शहीदों को नमन करते और भारतीय सैनिकों को वंदन करते हुए समस्त देशवासियों और उपस्थित अतिथिगणों को इस अवसर बधाई दी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026 08 15 at 23.30.49


संगठन की महिला अध्यक्ष गौरी सक्सेना ने कहा ये आयोजन इस स्थान पर बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है पंरतु हरियाली तीज का त्योहार होने पर इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह को आज नहीं किया गया। उन्होंने कहा आज एक राष्ट्रीय पर्व और धार्मिक पर्व का अनुपम संयोग प्राप्त हुआ है जिसके लिए सभी को बधाई।


कार्यक्रम में अनुज सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, अश्विनी कमठान, अमित सक्सेना बिंदु, रवि सक्सेना, राकेश सक्सेना, पार्षद शालिनी जौहरी, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, उद्देश्य सक्सेना, मोहित सक्सेना, अतुल जौहरी, विनय माहेश्वरी, अमित गंगवार, राजीव सक्सेना, विनोद चौहान, अंकित रस्तोगी, आशीष प्रधान, अजय वर्मा, अनुज कांत सक्सेना, डॉ विनोद सक्सेना, मनी सक्सेना, शांतनु सक्सेना,रविन्द्र जौहरी, उदित सक्सेना, शिवांग सक्सेना, नितिन चंद्रा, महिला मोर्चा से गौरी सक्सेना, प्रीति सक्सेना, पूजा सक्सेना, शोभा सक्सेना,अग्रिमा सक्सेना आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *