Bareilly News: बरेली में जल्द तैयार होगा ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन, 30 नई बसें चलाने की तैयारी

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 20 at 12.34.31
बरेली परिक्षेत्र में जल्द शुरू हो सकती है 30 इलेक्ट्रिक रोडवेज बसों की सेवा।

बरेली। जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने के लिए पुराना रोडवेज बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद बरेली क्षेत्र में नई ई-बसों के संचालन का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार ने बरेली समेत 18 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत बरेली को 30 बसें मिलने की तैयारी है। इन बसों के संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर आठ रूट चिह्नित करके परिवहन निगम मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

ई-बसों के संचालन में सबसे अहम जरूरत चार्जिंग स्टेशन की है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुराने रोडवेज बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। बदायूं के रोडवेज वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा हो चुका है।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम के अनुसार, बरेली में चार्जिंग स्टेशन तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। बसों के संचालन और अनुबंधन से जुड़ी आगे की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर पूरी की जाएगी। 

इलेक्ट्रिक बसें योजना के अनुसार, बरेली क्षेत्र में नई ई-बसों का संचालन अलग-अलग मार्गों पर किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *