लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को लेकर एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को वर्तमान में मिलने वाली दो साड़ियों के अतिरिक्त हर साल एक और साड़ी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
सरकार के इस निर्णय के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को प्रतिवर्ष पहले से उपलब्ध दो साड़ियों के अलावा एक अतिरिक्त साड़ी भी प्रदान की जाएगी। इससे उन्हें हर साल कुल तीन साड़ियां मिल सकेंगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं बच्चों के पोषण, प्रारंभिक देखभाल और महिलाओं एवं बच्चों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश में कार्यरत इन महिला कर्मचारियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। योगी कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को प्रतिवर्ष अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया है।
