बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, 167 वोटों से जीते

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 20 at 17.58.15
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर

ढाका। बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद को लेकर गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने जीत हासिल कर ली। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कर्नल ओली अहमद को 167 मतों के अंतर से हराया। आलमगीर को कुल 255 वोट मिले, जबकि ओली अहमद के खाते में 88 मत आए।

इस चुनाव की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि बांग्लादेश में करीब तीन दशक से अधिक समय बाद राष्ट्रपति पद के लिए मतदान की स्थिति बनी। इस बार दो उम्मीदवारों के आमने-सामने होने के कारण सांसदों को मतदान के जरिए अपना राष्ट्रपति चुनना पड़ा। संसद में हुआ राष्ट्रपति का चुनाव राष्ट्रपति पद के लिए मतदान बांग्लादेश की संसद में कराया गया।

WhatsApp Image 2026 08 18 at 12.05.23
Advertiesment

चुनाव में कुल 349 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। उपलब्ध चुनावी आंकड़ों के अनुसार 343 मतों को वैध माना गया। मतगणना के बाद मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को 255 वोट मिले। वहीं, 11 राजनीतिक दलों के गठबंधन की तरफ से चुनाव मैदान में उतरे कर्नल ओली अहमद को 88 मत प्राप्त हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *