Bareilly News: बरेली में जमीन खरीदना होगा महंगा! 25 अगस्त से नए सर्किल रेट, जानें कितनी बढ़ेंगी दरें

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 12 at 16.43.41 (1)

बरेली: आप बरेली में जमीन खरीदने, मकान बनाने या दुकान के लिए प्लॉट लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नए सर्किल रेट का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके लागू होने के बाद जमीन की रजिस्ट्री कराना पहले के मुकाबले महंगा हो सकता है।

प्रस्ताव के मुताबिक शहर के कई इलाकों में जमीन की दरों में 5 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है, जबकि कुछ गांवों में कृषि भूमि की दरों में 25 प्रतिशत तक वृद्धि की तैयारी है। इसका सीधा असर जमीन की रजिस्ट्री पर पड़ सकता है, क्योंकि स्टांप शुल्क सर्किल रेट के आधार पर तय होता है। लेकिन अभी ये दरें अंतिम नहीं हुई हैं।

प्रशासन ने 11 अगस्त को संशोधित सर्किल रेट सूची प्रकाशित की है और आम लोग 17 अगस्त तक आपत्ति या सुझाव दे सकते हैं। इसके बाद 20 अगस्त को आपत्तियों पर सुनवाई होगी और 24 अगस्त को अंतिम सूची डीएम के हस्ताक्षर के लिए भेजे जाने की तैयारी है।

हमारे WhatsApp Channel को अभी Follow करें

और बरेली की हर छोटी-बड़ी खबर न्यूज़, अपडेट और ज़रूरी जानकारियाँ अब सीधे आपके WhatsApp पर। https://whatsapp.com/channel/0029Vb8rj7QAjPXDy5jTkm3L

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *