Bareilly News: दूध बांटकर लौट रहे दो युवकों पर दबंगों ने किया हमला, लूट का आरोप

Surbhi Saxena
2 Min Read
बरेली के मीरगंज में दो युवकों से मारपीट और लूट का मामला

बरेली: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के चुरई दलपतपुर गांव से लूटपाट की बड़ी खबर सामने आई। इस इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूध बांटकर घर लौट रहे दो युवकों पर दबंगों ने कथित रूप से हमला कर दिया। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे दबंगों ने दोनों युवकों को रोक लिया। इतना ही नहीं लाठी-डंडों के साथ लात-घूंसों से जमकर उनकी पिटाई भी की।

इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनके गले से चेन और करीब 35 हजार रुपये भी लूट लिए। युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।

https://www.facebook.com/watch/?v=1099265795992444&t=0

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर घायल युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ितों ने एसपी साउथ से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपों और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जिसके बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

👉 हमारे WhatsApp Channel को अभी Follow करें और बरेली की हर छोटी-बड़ी खबर न्यूज़, अपडेट और ज़रूरी जानकारियाँ अब सीधे आपके WhatsApp पर। https://whatsapp.com/channel/0029Vb8rj7QAjPXDy5jTkm3L

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *