Bareilly News : 60 साल पुराने बरेली आयुर्वेदिक अस्पताल की हालत बदहाल, मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच सुविधाएं पड़ी कम

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 08 at 13.43.48

बरेली : बरेली में आयुर्वेदिक अस्पताल की बदहाल व्यवस्था मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। करीब 60 साल पुराने राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में रोजाना 350 से 400 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, लेकिन सुविधाएं मरीजों की बढ़ती संख्या के मुकाबले काफी कम हैं।

अस्पताल में सिर्फ एक पर्चा काउंटर होने से लंबी लाइन लगती है। दवा लेने और डॉक्टरों से परामर्श के दौरान भी मरीजों को जगह की कमी से जूझना पड़ता है। अस्पताल का पुराना भवन कई जगहों से जर्जर हो चुका है और मरम्मत के सहारे काम चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 08 08 at 13.44.24

अब सबसे बड़ी समस्या अस्पताल तक पहुंचने की है। श्यामगंज और कुतुबखाना से आने वाली सड़कें बेहद संकरी हैं। कार और ई-रिक्शा तक फंस जाते हैं। पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है। नए भवन के लिए कई वर्षों से पांच एकड़ जमीन की तलाश जारी है। कुछ स्थान चिह्नित भी हुए, लेकिन जमीन नहीं मिल सकी। अब मरीजों और डॉक्टरों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द समाधान निकालेगा।

👉 हमारे WhatsApp Channel को अभी Follow करें और बरेली की हर छोटी-बड़ी खबर न्यूज़, अपडेट और ज़रूरी जानकारियाँ अब सीधे आपके WhatsApp पर। https://whatsapp.com/channel/0029Vb8rj7QAjPXDy5jTkm3L

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *