बरेली में येलो अलर्ट, यूपी में कई जिलों में भारी बारिश से बिगड़े हालात

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 02 at 09.35.11

Bareilly Weather: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके चलते बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। कई जिलों में पेड़ों के गिरने की भी खबर सामने आई है।

मौसम विभाग द्वारा 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बरेली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। नदी के जलस्तर को बढ़ता देख सभी से सावधान रहने की अपील की गई है।

नदियां उफान पर, बाढ़ का खतरा

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ता नजर आ रहा है। साथ ही अवध की सरयू नदी भी उफान पर है। इसके अलावा पीलीभीत में खकरा नदी में भी जलस्तर बढ़ा है। जिले के कई मार्ग जलमग्न हुए है। जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

1 से 6 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग ने 1 से 6 सितंबर तक लगातार बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा कई जिलों में बाढ़ की आशंका भी जताई गई है। मेघगर्जन और वज्रपात का भी खतरा बताया गया। जिलों को सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

35 गांवों के किसान प्रभावित

बदायूं में 35 गांवों के किसानों का काम प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान होने की संभावना बढ़ती जा रही है। ऐसे में किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

फिलहाल, मौसम विभाग द्वारा 21 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते जिलों में कड़ी निगरानी भी जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *