NEET UG Counselling 2026 : आज से शुरू हुआ राउंड-1 रजिस्ट्रेशन, AIQ की सीटों पर दिया जाएगा प्रवेश दिया जाएगा

Surbhi Saxena
4 Min Read
NEET UG Counselling 2026: राउंड-1

NEET UG Counselling 2026: NEET UG 2026 परीक्षा में सफल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 5 अगस्त 2026 से पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस काउंसलिंग के माध्यम से MBBS, BDS, AIIMS, JIPMER, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

किस कैटेगरी को कितना आरक्षण मिलेगा?

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित NEET UG Counselling 2026 में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान अपनी श्रेणी के अनुसार सीट आवंटित की जाएगी।

आरक्षण का प्रतिशत इस प्रकार है—

श्रेणी आरक्षण
सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 10%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) 27%
अनुसूचित जाति (SC) 15%
अनुसूचित जनजाति (ST) 7.5%
दिव्यांग (PwD) 5% (क्षैतिज आरक्षण)

ध्यान दें: PwD (Persons with Disabilities) का 5% आरक्षण क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण है, जो पात्र उम्मीदवारों को उनकी मूल श्रेणी (General, OBC, SC, ST या EWS) के भीतर लागू होता है। आरक्षण का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय वैध श्रेणी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में नहीं होगा, तो उम्मीदवार को संबंधित आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकेगा।

NEET UG Counselling में जरूरी दस्तावेज

NEET UG Counselling 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय और कॉलेज रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदन के लिए निम्ननिखित आवश्यक दस्तावेजों को पूर्व में ही तैयार करके रखें –

  • NEET UG 2026 एडमिट कार्ड
  • NEET UG 2026 स्कोरकार्ड या रैंक लेटर
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट और जन्मतिथि प्रमाणपत्र
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर
  • चालू ईमेल आईडी
  • भुगतान हेतु डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई

सीट आवंटन के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की मूल प्रतियां भी सत्यापन के लिए प्रस्तुत करनी होंगी।

किन छात्रों के लिए है यह काउंसलिंग?

NEET UG Counselling उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने NEET UG 2026 परीक्षा उत्तीर्ण की है। साथ ही देशभर के सरकारी तथा निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं। पहले चरण में पंजीकरण, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन और उसके बाद कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

NEET UG Counselling 2026 का पहला चरण शुरू हो चुका है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना जल्दबाजी के सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और आवेदन पत्र में सही जानकारी भरें। समय पर रजिस्ट्रेशन और सही दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की राह आसान हो सकती है।

FAQs

Q1. NEET UG Counselling 2026 का पहला चरण कब शुरू हुआ है?

उत्तर: 5 अगस्त 2026 से।

Q2. काउंसलिंग किस संस्था द्वारा आयोजित की जा रही है?

उत्तर: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा।

Q3. क्या कॉलेज रिपोर्टिंग के समय मूल दस्तावेज ले जाने होंगे?

उत्तर: हां, सभी मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक होंगे।

Q4. आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे किया जा सकता है?

उत्तर: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *