Bareilly News: बरेली एयरपोर्ट पर बढ़े यात्रियों की संख्या, 47 हवाई अड्डों से बेहतर रहा प्रदर्शन

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.00.06

बरेली। बरेली के हवाई सफर को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। देश के कई हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या में गिरावट के बीच बरेली एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2024-25 की तुलना में यात्रियों की संख्या में पांच फीसदी से अधिक वृद्धि हुई है।यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के मामले में बरेली ने देश के 71 हवाई अड्डों में से 47 को पीछे छोड़ दिया है।

रोजाना 400 से 420 यात्रियों की आवाजाही

बरेली एयरपोर्ट पर प्रतिदिन औसतन 400 से 420 यात्रियों का आवागमन हो रहा है। हवाई सेवाओं के विस्तार से यात्रियों को आने वाले समय में और बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट से पहले बंगलूरू और नवी मुंबई के लिए उड़ानों का संचालन हो रहा था। इसके बाद दिल्ली और नोएडा के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू हुईं। नए हवाई संपर्कों से एयरपोर्ट के प्रदर्शन में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन हवाई अड्डों पर भी बढ़े यात्री

यात्रियों की संख्या में वृद्धि के मामले में आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और अयोध्या के हवाई अड्डों के साथ उत्तराखंड के देहरादून और पंतनगर एयरपोर्ट पर भी बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या में 29 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, मुरादाबाद समेत कुछ अन्य हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। बेहतर सेवाओं से बढ़ रहा भरोसा बरेली एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश अग्रवाल के मुताबिक, यात्रियों की संख्या में वृद्धि एयरपोर्ट के प्रबंधन और सेवाओं में सुधार को दर्शाती है।

कुल मिलाकर, बरेली एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही क्षेत्र में हवाई यात्रा की मांग बढ़ने का संकेत है। आने वाले समय में उड़ानों की उपलब्धता और कनेक्टिविटी में सुधार होने पर यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *